WWE Raw Results 6 January 2020 News in Hindi
WWE Raw Results 6 January 2020 में स्वागत है आपका
हम इस पोस्ट में अभी हाल ही में हुए रॉ के रिजल्ट्स के बारे में बात करेंगे। आज 2020 में RAW का पहला एपिसोड था और इस एपिसोड के लिए WWE कुछ मैचेस और सेग्मेंट्स पहले ही अन्नोउंस कर दिए थे। तो चलिए अब एपिसोड में हुए मैचेस और सेग्मेंट्स के रिजल्ट्स के बारे में बात करते है।
Image Credit to WWE.com
WWE Champ Brock Lesnar का सेगमेंट
तो शो की शुरुआत WWE चैंपियन The Beast Brock Lesnar और Paul Heyman के साथ हुई थी। दोनों रिंग में आए और पॉल हेयमन ने WWE यूनिवर्स के सामने ये कहा ही रॉयल रम्बल 2020 में ब्रोक के साथ मैच लड़ने के लिए कोई भी सुपरस्टार काबिल नहीं है और उन्होंने ये भी अन्नोउंस कर दिया की ब्रोक लेस्नर मेंस रॉयल रम्बल मैच में पहले नंबर पर अपनी एंट्री करने वाले है। इस बात को सुनकर सब हैरान रह गए क्यूंकि अगर ब्रोक लेस्नर इस मैच का हिस्सा होंगे तो कोई और टाइटल होगी जिसे रेस्ट्लेमानिआ में डिफेंड होना होगा।हम आपको बता दे की The Fiend Bray Wyatt अपना यूनिवर्सल टाइटल Daniel Bryan से डिफेंड करेने वाले है। अगर बात करे ब्रोक की तो उनके इस मैच में जीतने के चांस तो बिलकुल ना के बराबर है क्यूंकि उन्होंने ने अपनी एंट्री पहले नंबर पर रखी है और करीब 1 घंटे तक ब्रोक इस मैच में नहीं रह सकते और ये देखना भी काफी दिलजस्प होगा की ब्रोक को किस ब्रांड का सुपरस्टार एलिमिनेट करता है।Drop that mic, @HeymanHustle.#TheBeast @BrockLesnar wants to conquer EVERYONE IN SIGHT in the Men's #RoyalRumble Match! #RAW pic.twitter.com/dp8YrAEN5C— WWE Universe (@WWEUniverse) January 7, 2020
Andrade vs Rey Mysterio - US टाइटल मैच
अगला मैच था यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप टाइटल के लिए जहा Andrade ने Rey Mysterio को हराकर अपना US title रिटेन कर लिया। दरअसल पिछले हफ्ते एक लाइव इवेंट में अंडरडे रे मिस्टेरो को हराकर नए US Champ बने थे और उसी हार को देखते हुए WWE ने इनके बीच रीमैच बुक करदिया लेकिन फिर भी रे अपना टाइटल वापस नहीं ले पाए। इस मैच के बाद अंडरडे ने रे का मास्क भी उतार कर ज़लीना वेगा के हाथो में दे दिया।Viking Raiders vs street profits vs OC - WWE RAW टैग टाइटल्स
साल के पहले एपिसोड के लिए WWE ने ट्रिपल थ्रेट टैग टीम मैच भी बुक किया था जो की रॉ टैग टीम चैंपियनशिप के लिए था जहा द वाइकिंग रेडर ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और OC क्लब के मेंबर्स को हराकर अपने रॉ टैग टाइटल रिटेन कर लिए। ये टैग मैच बहुत ही शानदार था जिसमे स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने एड़ी का जोर लगा दिया था इस मैच को जीतने के लिए पर वाइकिंग रेडर्स शुरुआत से ही डॉमिनेट रहते है और उन्होंने किसी को भी जीतने नहीं दिया।The Man Becky Lynch का सेगमेंट
WWE के अगले सेगमेंट में रॉ विमेंस चैंपियन द मैन Becky Lynch ने रिंग में आकर अपने और आसुका के बीच रॉयल रम्बल में होने वाले मैच के बारे में बात की और तभी आसुका का एंट्रेंस म्यूजिक बजा और वो बहुत ही खुश होकर रिंग में आयी लेकिन आसुका के कुछ बोलने से पहले उसी वक़्त बेक लिंच ने उनके मुँह पर पंच मार दिया और वो वहां से चली गयी।Eric vs Jobber
अगला मैच था Eric Rowan और Jobber के बीच लेकिन वो मैच जयादा देर तक नहीं चल पाया और एरिक ने अपना फिनिशर देकर वो मैच अपने नाम करलिया। मैच के बाद एरिक ने उस जॉबर को अपने केज के अंदर को देखने के लिए कहा। जो की जॉबर उसे देखे बैकस्टेज की और भाग गया। कोई नहीं जनता की एरिक के हाथ जो केज है उसमे क्या है। शायद ये सीक्रेट हमे आने वाले कुछ दिनों में पता चल जायेगा।AJ Styles vs Akira Tozawa
शानदार रॉ में AJ styles का मैच न हो ऐसा हो नहीं सकता। साल की पहली रॉ में AJ Styles ने Akira Tozawa को सिंगल मैच में हरा दिया और इस मैच में आज ने Randy Orton के मूव्स की भी कॉपी करि और उनका टॉन्ट भी यूज़ किया। दरअसल कुछ हफ्ते पहले रैंडी ओर्टन की वजह से स्टाइल्स को अपना उस टाइटल गवाना पड़ा था। इस वजह से इनदोनो के बीच राइवलरी देखने को मिल रही और WWE ने अगले हफ्ते की रॉ के लिए स्टाइल्स और ओर्टन के बीच सिंलगॅस मैच भी बुक करदिया।Charlotte Flair vs Sarah Logan
अब आते है विमेंस डिवीज़न मैच की तरफ जहा Charlotte Flair और Sarah Logan के बीच मैच शुरू होने से पहले ही ख़तम हो गया। दरअसल जब शेर्लोट रिंग में आयी तो बैल बजने से पहले ही सराह ने उनपर अटैक करदिया और इनदोनो के बीच रिंग के बाहर ब्रॉल भी देखने को मिला जिस वजह से ये मैच रद्द हो गया।Drew McIntyre vs No way Jose
अगले २ मैचों के रिजल्ट के बारे में बात करते है तो पहले मैच में Drew McIntyre ने No Way Jose को सिंगल मैच में हरदिया और मैच के बात उन्होंने WWE यूनिवर्स को ये बताया की वो रॉयल रम्बल मैच में अपनी एंट्री करने जा रहे है और अगले मैच के बारे में बात करते है जहा Aleister Black ने Shelton Benjamin को कुछ ही मिनटो में हराकर वो मैच अपने नाम करलिया और मैच के बाद Buddy Murphy ने एलिस्टर पर ब्रुटुअल्ली अटैक कर दिया।6 Man Tag Team Match
तो दोस्तों अब बात करलेते है मैं इवेंट की WWE RAW के पहले एपिसोड के लिए 6 Man टैग टीम मैच अन्नोउंस किया था जहा द आर्किटेक्ट Seth Rollins और AOP फेस करने वाले थे Samoa Joe, Kevin Owens और तीसरा मेंबर जो की ओवेन्स और जो को चुनना था। लेकिन मैन इवेंट के वक़्त तीसरे मेंबर निकले The Big Show जिन्होंने अपनी सरप्राइज return से सबको शॉक करदिया था।— WWE (@WWE) January 7, 2020
दरअसल बिग शो को सर्जरी के कारण रिंग से काफी वक़्त बाहर रहना पड़ा था। पर अब वो वापस आगये और इस मैच Disqualification के वजह से बिग शो की टीम ने जीत हासिल की और मैच के बाद बिग शो ने सेथ रोल्लिंस को नॉक आउट पंच मार दिया और इसी के साथ 2020 में RAW का पहला एपिसोड ख़तम हो गया।
अगर आपको ये WWE News in Hindi अच्छी लगी तो इसे शेयर करना न भूले


No comments