आज के 3 बहुत बड़े Wrestling News अपडेट्स 2020
Professional Wrestling की दुनिया में काफी हलचल मचती रहती है। चाहे वो WWE हो या Imapct Wrestling या AEW हो और हमारे पास भी कुछ ऐसे ही नए न्यूज़ अपडेट्स है और इस पोस्ट में हम आज की 3 ऐसी बड़ी खबरों के ऊपर नज़र डालेंगे जो की इस वक़्त काफी चर्चा में है।
Image Credit to WWE
Brian Cage ने AEW के साथ डील साइन की
अभी हाल ही में SocalUncensored की रिपोर्ट के अनुसार फोर्मेर इम्पैक्ट रेसलिंग चैंपियन Cage ने AEW यानि आल इलीट रेसलिंग के साथ मल्टी ईयर डील साइन की है। दरअसल अभी कुछ ही दिन पहले केज का इम्पैक्ट रेसलिंग के साथ कॉन्ट्रैक्ट ख़तम हुआ है और अब वो आल इलीट रेसलिंग में जाने वाले है। शायद आप नहीं जानते की केज पपव इवेंट डबल और नथिंग में कैसिनो बैटल रॉयल मैच में अपना डेब्यू करने वाले थे लेकिन एन्ड वक़्त पर प्लान को चेंज करदिया गया और वो नहीं आ पाए। ब्रायन केज को हमने कई रेसलिंग प्रोमोशंस में भी फाइट करते देखा है जैसे की इम्पैक्ट रेसलिंग, लुच्चा अंडरग्राउंड और ICW जैसे प्रोमोशंस भी। अब ये देखना काफी दिलजस्प होगा की ब्रायन केज अपना डेब्यू कब करते है। उममीद यही की जा रही है की केज अपना डेब्यू नए और साल के पहले पपव इवेंट Bash at the Beach में करते दिख सकते है।ये भी पढ़े - EDGE की WWE Royal Rumble 2020 में होने वाली है वापसी
फिस्ट फाइट को लेकर Seth Rollins का बयान
पिछले हफ्ते मंडे नाईट रॉ के एपिसोड के मेन इवेंट में Seth Rollins , और AOP ने Samoa Joe , Kevin Owens और The Big Show को 6 मन टैग टीम मैच में फेस किया था लेकिन डिसक्वॉलिफिकेशन की वजह से उन्हें इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। पर यही टैग मैच को बदल कर फिस्ट फाइट करदिया गया और इस हफ्ते रॉ एपिसोड के लिए मेन इवेंट भी बुक करदिया। द आर्किटेक्ट सैथ रोल्लिंस से अभी हाल ही में इस मैच को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी और उन्होंने कुछ ये कहामै हमेशा की तरह तैयारी करता रहता हूँ और मै इस ग्रह का सबसे बेस्ट और प्रोफेशनल रेसलर भी हूँ । AOP और में मिलकर इस बात का ध्यान रखेंगेउनके इस इंटरव्यू के बाद आज के एपिसोड में WWE यूनिवर्स को पहली बार फिस्ट फाइट देखने को मिली थी लेकिन बडी मर्फी के दखल अंदाज़ी की वजह से सैथ रोल्लिंस की टीम को इस फिस्ट मैच में जीत मिलगई।
Roman ने Corbin को खिलाया डॉग फ़ूड
पिछले महीने फ्राइडे नाईट स्मैकडाउन एपिसोड के दौरान King Corbin और Dolph Ziggler ने Reigns पर बहुत बुरी तरह अटैक किया था और उनके हाथो में हत्कड़ी बाँदकर उनपर डॉग फ़ूड यानि कुत्ते को दिए जाने वाला खाना भी फेंका। यही चीज़ दोबारा पिछले हफ्ते के एपिसोड में होने वाली थी तभी एन्ड वक़्त पर उनके कजिन भाई The Uso ने रिंग में अपनी वापसी की और साथ ही साथ उन्होंने अपने भाई को भी बचा लिया। हम आप सभी को बताना कहते है की अभी हाल ही में एक लाइव इवेंट हुआ था जहा पर रोमन और कोर्बिन के बीच सिंगल्स मैच भी हुआ था। और इस मैच में रोमन ने स्पीयर देकर वो मैच अपने नाम करलिया। शानदार मैच के बाद रोमन ने किंग कोर्बिन के मुँह पर डॉग फ़ूड मल दिया। आप निचे दी गयी वीडियो में देख सकते है।जैसे की आपने वीडियो में देखा इस चीज़ को देखकर वहा बैठे फैंस कितने खुश हुए है। अब ये देखना होगा की WWE रोमन रेंस और किंग कोर्बिन के बीच डॉग फ़ूड फाइट कब टीवी पर बुक करती है। इस मैच को देखना काफी रोमांचक होगा जब दो सुपरस्टार रिंग में डॉग फ़ूड के लिए फाइट करते दिखेंगे।I can’t breathe🤣🤣 @WWERomanReigns Wins the match and feeds dog 🐶 food to the loser @BaronCorbinWWE Awww revenge is sooo good!#RomanReigns #RomanEmpire #WWEDayton #WWELive pic.twitter.com/yoK51MkZ6d— Renee ✨RoMaN EmPiRe✨ (@ReneeRe8333) January 12, 2020
अगर आपको ये WWE News अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करे


No comments