Kurt Angle ने Moxley की WWE में वापसी को लेकर दिया बयान
ओलिंपिक गोल्ड मैडलिस्ट Kurt Angle को WWE से रिटायर हुए काफी समय हो गया है। उन्होंने अपना आखरी मैच Wrestlemania 35 में बैरन कोर्बिन के साथ लड़ा था। लेकिन उनके फेयरवेल मैच में बैरन कोर्बिन ने उन्हें हरा दिया था।
Image Credit to WWE
ये भी पढ़े - रोमन रेंस ने किसे कहा जहां मिला वहीं मरूंगा
अभी हाल ही में Give me Sport को इंटरव्यू देते हुए AEW Superstar जॉन मोक्सीले की WWE में वापसी को लेकर कुछ ये कहा
डीन WWE में एक बदलाव चाहते थे, शायद उन्होंने महसूस किया कि वह कम काम करना चाहते थे और उन्होंने ये भी महसूस किया कि उनकी सराहना नहीं की जा रही है। उसने अपने लिए निर्णय लिया और यदि उन्हें लगता है कि ये सही निर्णय है तो मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। लेकिन WWE दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है जिस पर वो बनी रहेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि डीन वापस जरूर आ जाएगाजैसे की आप जानते है जॉन मॉक्सली इनदिनों AEW और NJPW में काफी धमाल मचने में बिज़ी है और उन्होंने WWE को पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। ऐसे में Kurt ने उनकी वापसी को लेकर जो बयान दिया उसे सच साबित होने में अभी कुछ और वक़्त लग सकता है।
अगर आपको ये AEW News अच्छी लगी तो शेयर करे


No comments