CM Punk ने रॉयल रंबल में आने का दिया हिंट
द बेस्ट इन द वर्ल्ड CM Punk जिन्होंने WWE ऑन फॉक्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट कुछ महीनो पहले साइन किया था। जहाँ वो उस शो में रेगुलर एनालिस्ट के रूप में सिर्फ कुछ ही एपिसोड्स में ही नज़र आए थे।
Image Credit to WWE
अब रॉयल रम्बल होने में करीब 5 ही दिन बाकी है और इस दौरान पंक ने WWE के रिंग में आने का एक हिंट दिया है। दरअसल फॉक्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए फैंस से ये पूछा था की इस साल रॉयल रम्बल में कौन अपनी सरप्राइज एंट्री करेगा तो उसी वक़्त पंक ने रीट्वीट करते हुए हॉल ऑफ़ फेमेर "Savio Vega" की फोटो शेयर करी।
— player/coach (@CMPunk) January 20, 2020पंक के फोटो शेयर करते ही फॉक्स नेटवर्क ने भी पंक की पुरानी तस्वीर शेयर करी। जब पंक ने इंडिपेंडेंट रेसलिंग में अपनी एंट्री मॉस्क पहनकर करी थी और उन्होंने वहाँ रिंग में मौजूद रेसलर को अपना फिनिशर मूव GTS भी दिया था और वो वहाँ से भाग गए थे।
ये भी पढ़े - किसने पूछा Roman Reigns से एंट्रेंस के बारे में
जैसे की आप जानते है पंक हमेशा से ही ऐसे ट्वीट करके फैंस के मन में भरम डाल देते है। हो सकता है की CM Punk इस साल रॉयल रम्बल में अपनी सरप्राइज एंट्री करते हुए नज़र आए। उनकी इस एंट्रेंस से पूरी दुनिया में हलचल मच जाएगी।
अगर आपको ये न्यूज़ अच्छी लगी तो शेयर करे


No comments