AEW और NXT के इस हफ्ते की रेटिंग्स आयी सामने
साल शुरू होने के साथ साथ AEW और NXT के बीच रेटिंग्स की वॉर भी शुरू हो गयी है। NXT ने साल की शुरुआत में ही विमेंस टाइटल मैच के साथ की थी और एईडब्लू ने भी कई शानदार मैचेस बुक किये थे। करीब 18 दिनों में कई बार दोनों Shows की रेटिंग में भी कई उतार चढ़ाव देखने को मिले है। लेकिन अभी हाल ही में वेडनेसडे नाईट के इस हफ्ते की रेटिंग सामने आ गयी है।
Image Credit to AEW & WWE
तो चलिए अब नजर डालते है रेटिंग की और तो इस हफ्ते डायनामाइट की रेटिंग आयी है 9,40,000 दर्शक और WWE NXT की रेटिंग आयी है 7,00,000 दर्शक। हम आपको बता दे की AEW ने अभी हाल ही में TNT नेटवर्क के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया है। हो सकता है की आल इलीट रेसलिंग और भी नेटवर्क कम्पनीज से डील करके AEW को और भी प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करे।
ये भी पढ़े - WWE Smackdown में आ रहे है KANE
अगर बात करे इस हफ्ते के एपिसोड की तो इस बार एक नया इवेंट देखने को मिला था। जिसका नाम था "Bash at the Beach" और मेन इवेंट में PAC और Darby Allen के बीच मैच हुआ था और AEW वर्ल्ड चैंपियन Chris Jericho ने भी अपियरेन्स के साथ Jon Moxley की आँख पर भी हमला करदिया। दरअसल क्रिस जेरिको इनर सर्किल में जॉन मॉक्सली को चाहते है लेकिन पिछले कई हफ्तों से मोस्ले ज्वाइन करने की जगह उनपर अटैक कर रहे है। इसी वजह से इस हफ्ते क्रिस ने मॉक्सली पर अटैक किया।
वही NXT की बात करे तो इस हफ्ते डब्लू डब्लू इ ने विमेंस बैटल रॉयल की अनाउंसमेंट की थी जो भी फीमेल सुपरस्टार इस मैच को जीत जाएगी वो NXT टेकओवर पोर्टलैंड 2020 में रिहा रिप्ली को विमेंस टाइटल के लिए फेस करेगी।
ऊपर आप इनदोनो शोज की डेमोग्राफी देख सकते है। तो आने वाले हफ्तो में ये देखना होगा की क्या AEW रेटिंग्स के मामले में NXT को पीछे रख पाती है या नहीं।
अगर आपको ये न्यूज़ अच्छी लगी तो शेयर करें



No comments